मौसम : सुबह की ठिठुरन तेज, कोहरे ने धीमा किया जीवन

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अगले सात दिनों तक रहेगा कोहरा, तापमान में नहीं मिलेगी राहत

बरेली, अमृत विचार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम के करवट लेने से बरेली में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे है। भोर में कोहरा होने से जनजीवन धीमा होने लगा है।

तापमान में आई इस तेज गिरावट ने लोगों को दिसंबर की ठिठुरन का अहसास करा दिया। सुबह और देर शाम की हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आर्द्रता सुबह 85 प्रतिशत और शाम 66 प्रतिशत रही। बढ़ती नमी और गिरते तापमान के कारण सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध छाना शुरू हो गई है। दृश्यता पर इसका असर पड़ने से स्कूल जाने वाले बच्चों और सुबह की यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक शहर में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस पूरी अवधि में रोज सुबह कोहरा या धुंध छाने की संभावना जताई गई हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं सक्रिय रहेंगी, जिससे गलन और बढ़ सकती हैं।

 

संबंधित समाचार