बाराबंकी: एडीओ कॉपरेटिव के कमरे का ताला तोड़कर चोरी, डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड्डूपुर, बाराबंकी। विकासखंड निदूरा परिसर में एक एडीओ कॉपरेटिव के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने इनवर्टर, बैट्री व जरूरी अभिलेख चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड ने जांच पड़ताल शुरू की। वारदात के बाद तैनात चौकीदार को खंड विकास अधिकारी ने हटा दिया है। ब्लाक में तैनात एडीओ कॉपरेटिव प्रेम …

बड्डूपुर, बाराबंकी। विकासखंड निदूरा परिसर में एक एडीओ कॉपरेटिव के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने इनवर्टर, बैट्री व जरूरी अभिलेख चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड ने जांच पड़ताल शुरू की। वारदात के बाद तैनात चौकीदार को खंड विकास अधिकारी ने हटा दिया है।

ब्लाक में तैनात एडीओ कॉपरेटिव प्रेम प्रकाश अग्रिहोत्री का कमरा परिसर में पीछे की तरफ बना हुआ हुआ है। इसी कमरे में ग्राम विकास अधिकारी मनोज दीक्षित भी अपने अभिलेख रखते हैं। मंगलवार रात चोर ब्लाक परिसर में पीछे के रास्ते अंदर प्रवेश कर गए। अंदर पहुंचे चोरों ने एडीओ कॉपरेटिव के कमरे का ताला तोड़ दिया।

चोर अंदर रखी अलमारी, इनवर्टर, बैटरी चोरी कर ले गए। चोरों ने अलमारी को ब्लाक परिसर के पीछे स्थित बाग ही में ही छोड़ दिया। वहीं ब्लाक परिसर में तैनात चौकीदार को वारदात की भनक तक नहीं लग सकी‌। सुबह होने पर कमरे का ताला टूटा देख वारदात की जानकारी हुई। चौकीदार ने मामले की जानकारी ब्लाक अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू की।

बीडीओ मुनेश चंद्र ने बताया कि एडीओ कॉपरेटिव के कमरे में चोरी हुई है। चोर इनवर्टर, बैट्री व अलमारी में रखे जरुरी अभिलेख चोरी कर ले गए हैं। ब्लाक परिसर की देख रेख के लिए तैनात चौकीदार को हटा दिया गया है।

संबंधित समाचार