Moradabad: कांठ में तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांठ, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव मुख्तियारपुर नवादा के पास स्वामी चमनऋषि महाराज के आश्रम के पास तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।

मुख्यत्यारपुर नवादा से जा रही रसूलपुर मार्ग पर नहर के समीप अधिकांश स्वामी चमन ऋषि महाराज के आश्रम पर तेंदुए का जोड़ा दिखाई देता है। अनेक ग्रामीण बहुत तेंदुए को देख चुके हैं। किसान काफी भयभीत हैं और अपने खेतों में जाते हुए भी डर रहे हैं। खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान भी किसानों को देखने को मिले हैं। 

अमरोहा रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते यह मार्ग अत्यंत व्यस्त हो गया है।स्कूली बच्चे भी इधर से आज आवागमन करते हैं। कुछ जागरूक लोगों ने आश्रम में तेंदुए की वीडियो भी बनाई है। अनेक ग्रामीण वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाये जाने की मांग कर रहे हैं।

 

संबंधित समाचार