लखनऊ : विधान भवन के आसपास बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार : विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर विधान भवन के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था शीतकालीन सत्र समाप्त होने तक लागू रहेगी। डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने गुरुवार को बताया कि इमरजेंसी की स्थिति में ही प्रतिबंधित मार्ग से वाहनों को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर सूचना देनी होगी।
यहां रहेगी रोक :
- बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की तरफ।
- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की तरफ।
- रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा तरफ।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की तरफ।
- केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की तरफ।
- गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की तरफ।
- सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ।
- परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर।
- डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
यहां से जाएं:
- लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर।
- पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर।
- कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर।
-बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए।
- लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर।
- बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए।
- सिकन्दरबाग चौराहे से वाईएमसीए चौराहा, बालू अड्डा, गॉधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ।
-कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, वाईएमसीए चौराहा, गॉधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर।
-हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर ।
