महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम: राज्य महिला आयोग ने सरकारी योजनाओं पर किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: राज्य महिला आयोग प्रदेश की महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कवायद में जुटा है। उ.प्र. राज्य महिला आयोग में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं पर आयोजित एक कार्यशाला में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करते हुए आजीविका योजनाओं पर मंथन किया गया। इस दौरान महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं पर जागरुक किया गया।

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक एक कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में किया गया। जागरुकता कार्यक्रम में जनमेजय शुक्ला संयुक्त मिशन निदेशक ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन समेत महिलाओं से संबधित तमाम योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आगामी जनसुनवाई, जागरूकता चौपाल के दौरान महिलाओं, बालिकाओं को सम्बन्धित उपरोक्त विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिये जाने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में उप्र. राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व में आयोग पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में मिशन-शक्ति 5.0 के अन्तर्गत आयोजित महिला जनसुनवाई, समीक्षा बैठक, निरीक्षण कार्यक्रम एवं पोषण पंचायत कार्यक्रम की समीक्षा की गयी।

संबंधित समाचार