पाक तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, पाकिस्तान बोर्ड के रवैये से थे परेशान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसकी जानकारी दी। पीसीबी ने बयान जारी कर कहा, “आमिर ने बोर्ड के मुख्य कार्यकारी को बताया है कि अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय दौरे के …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसकी जानकारी दी। पीसीबी ने बयान जारी कर कहा, “आमिर ने बोर्ड के मुख्य कार्यकारी को बताया है कि अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय दौरे के लिए उनका चयन नहीं किया जाए। आमिर का यह निजी फैसला है जिसका पीसीबी सम्मान करती है।”
JUST IN: PCB have confirmed that Mohammad Amir has stepped down from international cricket.
?? 147 internationals
☝️ 259 wickets
?️ 2009 @T20WorldCup champion
? 2017 ICC Champions Trophy winnerWhat is your favourite moment of the Pakistan pace bowler? pic.twitter.com/ilUAaZxSrM
— ICC (@ICC) December 17, 2020
अपने इंटरनेशनल करियर में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 147 मैच खेले और 259 विकेट लेने में सफल रहे थे। आमिर 2010 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी पाए गए थे, जिसके कारण उन्हें 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। बाद में सजा पाकर वापस लौटे आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट में फिर से वापसी की। साल 2010 में इंग्लैंड दौरे पर मोहम्मद आमिर ने जानबूझकर गेंदबाजी के दौरान नो बॉल फेंका था। मोहम्मद आमिर 2009 में पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्यगाले ग्लैडिएटर्स रहे थे। कुछ समय पहले ही मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था।
Here is Pakistani fast bowler @iamamirofficial announcing retirement from international cricket as protest against Pak team management’s behaviour. he was talking to me pic.twitter.com/TMC2LDEZHb
— Shoaib Jatt (@Shoaib_Jatt) December 17, 2020
आमिर ने कहा, ‘ जब मुझे 35 खिलाड़ियों में नहीं रखा गया, मेरे लिए अपना रास्ता अलग करने का समय आ गया। मैं अपना भविष्य अन्यत्र तलाशूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘नहीं, मैं क्रिकेट से दूर नहीं जा रहा हूं। मुझे दूर करने की कोशिश की जा रही हूं। आपने यहां का माहौल देखा है और जिस तरह से मुझे दरकिनार किया गया है। जर्नलिस्ट शोएब जट ने उनसे बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
