UP: हादसे में चार मौत मामले में थाना प्रभारी व सिपाही निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। नांगलसोती थाना क्षेत्र में कार–डंपर टक्कर में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। हादसे के बाद असली डंपर बदलने और अधिकारियों को सही जानकारी न देने के आरोप में एसपी अभिषेक झा ने नांगलसोती थाना प्रभारी सतेंद्र मलिक और सिपाही अमित सैनी को निलंबित कर दिया है।

रविवार देर रात सैदपुरी गांव के पास एक क्रेटा कार डंपर में जा घुसी थी, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर को थाने लाने की जिम्मेदारी सिपाही अमित सैनी को सौंपी गई थी, लेकिन इस दौरान लापरवाही बरती गई। इसका फायदा उठाकर डंपर मालिक ने ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपर को अपने ईंट-भट्ठे पर छिपा दिया और उसकी जगह दूसरा खाली डंपर थाने पहुंचा दिया।

मामला तब उजागर हुआ जब डंपर को ले जाने से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी अभिषेक झा ने एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह से जांच कराई। जांच के दौरान अधिकारियों को थाने में खड़ा डंपर संदिग्ध लगा, क्योंकि उस पर हादसे से जुड़े कोई निशान नहीं थे। सख्ती के बाद पुलिस टीम ईंट-भट्ठे तक पहुंची, जहां से असली डंपर बरामद किया गया। जांच रिपोर्ट में थाना प्रभारी सतेंद्र मलिक और सिपाही अमित सैनी की भूमिका को गंभीर लापरवाही माना गया, जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म