बाराबंकी: उत्तर प्रदेश को दिल्ली जैसी मिलेंगी सुविधाएं- विनय पटेल
बाराबंकी, अमृत विचार। दिल्ली में कामयाबी की हैट्रिक लगाने वाली आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अब पूरी तरह सक्रिय हो गयी है। इस क्रम में प्रदेश सचिव व जिला प्राभारी विनय पटेल ने पार्टी कार्यालय बाराबंकी पहुंचकर कार्यकर्ताओ में जोश भरा। मीडिया से रूबरू होते हुए विनय पटेल ने कहा कि पार्टी प्रदेश की …
बाराबंकी, अमृत विचार। दिल्ली में कामयाबी की हैट्रिक लगाने वाली आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अब पूरी तरह सक्रिय हो गयी है। इस क्रम में प्रदेश सचिव व जिला प्राभारी विनय पटेल ने पार्टी कार्यालय बाराबंकी पहुंचकर कार्यकर्ताओ में जोश भरा। मीडिया से रूबरू होते हुए विनय पटेल ने कहा कि पार्टी प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाती है कि उत्तर प्रदेश को वही सब सुविधाएं मिलेंगी जो दिल्ली की जनता को मिलती हैं।
मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा और 24 घंटे बिजली।, मुफ्त पानी, मोहल्ला क्लीनिक, चमचमाते सरकारी स्कूल, महिला सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर कैमरा और रोजगार जैसे तमाम बुनियादी सुविधाओं पर उतर प्रदेश की जनता का भी हक है। प्रदेश सचिव मन्नू लाल चौरसिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की औसत घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी इसकी तैयारियों में जुट गयी है। जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद दिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा की उत्तर प्रदेश में अब तक भी पार्टियां आई उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ रहे हैं पर अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी। अब उत्तर प्रदेश में भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी जिसके दिल्ली विकास मॉडल को दुनिया ने सराहा है हम उसी मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगे।
उन्होंने कहा की खुशी हो रही है ये देख कर की सिर्फ हमारी चुनीवी रण में उतरने के एलान से ही आदित्यनाथ सरकार के मंत्री स्कूल और अस्पताल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पटेल प्रदेश सचिव मन्नू लाल चौरसिया महामंत्री आशीष कुमार यादव, उपाध्यक्ष राकेश कुमार प्रेमिल, अमित पटेल प्रदेश सचिव यूथ विंग उत्तर प्रदेश , ज़िला महामंत्री यूथ विंग अमरजीत पासवान, जिला अध्यक्ष छात्र विंग धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे जिला कार्यालय आम आदमी पार्टी पर प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।
