लखीमपुर खीरी: तीन अपराधियों की 36 लाख की रुपये की संपत्ति जप्त
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों की 36 लाख रुपए की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की है। तीनों आरोपी वर्तमान समय में जिला जेल में निरुद्ध हैं। एसपी विजय ढुल ने बताया कि थाना मोहम्मदी के गांव मोहम्मदपुर निवासी साजिद उर्फ बाबू पुत्र नूर मोहम्मद गरदहा निवासी सत्तार पुर बुद्धू बंजारा और …
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों की 36 लाख रुपए की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की है। तीनों आरोपी वर्तमान समय में जिला जेल में निरुद्ध हैं। एसपी विजय ढुल ने बताया कि थाना मोहम्मदी के गांव मोहम्मदपुर निवासी साजिद उर्फ बाबू पुत्र नूर मोहम्मद गरदहा निवासी सत्तार पुर बुद्धू बंजारा और मंगलू बंजारा शातिर अपराधी इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत पूर्व में भी कार्रवाई हो चुकी है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं सामाजिक विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत संपत्ति जप्ती करण के आदेश दिए थे। जिस पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों की संपत्ति जप्ती करण की कार्रवाई की है। साजिद उर्फ बाबू की एक बाइक और 3 बीघा जमीन, सत्तार का कच्चा मकान और मंगलू बंजारा का टीन शेड मकान और 2 बीघा जमीन जप्त की है। पुलिस ने जमीन पर जप्तीकरण का बोर्ड भी लगा दिया है। जप्त की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत कुल कीमत 36 लाख रुपये आंकी गई है।
