Bareilly : एसआईआर...जिले में 716156 वोटर नहीं हुए सत्यापित
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को दुरुस्त कराने के लिए कराया गया एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया। पिछले 15 दिन से प्रशासन की ओर से कराई जा रही एएसडी (अब्सेंट, डेथ, परमानेंट शिफ्ट) सूची में शामिल वोटरों की जांच भी समाप्त हो गयी। एसआईआर में सबसे ज्यादा वोटर शहर और कैंट विधानसभा में कम हुए हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार कुल 3405820 वोटरों में से 2689684 वोटर ही सत्यापित हुए हैं, जिनका भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर डाटा अपलोड किया गया है। बचे 716156 वोटरों के नाम विधानसभा सूची से हटेंगे। मृत्यु होने वाले 115182 मतदाताओं को हटाकर अन्य सभी वोटरों को नोटिस जारी किए जाएंगे, नोटिस का जवाब नहीं आने पर नाम काटने की प्रकिया शुरू होगी।
जिलेभर में 15 दिन में गहनता से जांच करने के बाद 14396 वोटर ट्रेस हुए हैं। 11 दिसंबर की रिपोर्ट में 2675293 वोटरों का सत्यापन हुआ था। शुक्रवार की रिपोर्ट में इनकी संख्या बढ़कर 2689689 हो गयी है। जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 3405820 वोटर थे। इसमें से 2689689 वोटर डिजिटाइज्ड हुए हैं, जबकि 716156 वोटर डिजिटाइज्ड नहीं हुए हैं। इधर, शुक्रवार को बूथों पर बड़ी संख्या में वोटर अपने गणना प्रपत्र जमा करने भी पहुंचे।
विधानसभा (कुल वोटर) (डिजिटाइज्ड) (डेथ) (अब्सेंट) (शिफ्ट) डुप्लीकेट
बहेड़ी 375118 315973 9584 10047 33956 5357
मीरगंज 351470 303909 8282 10924 22565 5120
भोजीपुरा 395649 339544 12502 14766 29852 7496
नवाबगंज 346729 297852 9228 7414 25778 5380
फरीदपुर 344698 275204 13141 19421 30652 5503
बिथरी 415979 338331 15381 20941 30609 8009
शहर 468714 303116 19164 86875 50303 8671
कैंट 382903 248125 17365 57748 45186 9409
आंवला 324560 276630 10535 8953 23183 4909
कुल 3405820 2689684 115182 236689 292084 59854
वर्जन
एसआईआर का कार्य पूरा हो गया है। जो वोटर सत्यापित नहीं हुए या जिन लोगों ने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए हैं, उनके नाम नोटिस जारी किए जाएंगे।
संतोष कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
