Bareilly: घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का रेड अलर्ट...मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोगों को ठंड और घने कोहरे से नए साल तक राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने शनिवार को घने कोहरे के साथ शीत दिवस का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद तीन दिन घने कोहरे का ओरेंज और फिर दो दिन येलो अलर्ट है। 

जिले के लोगों को शुक्रवार को भी घने कोहरे और ठंड से खास राहत नहीं मिली। दोपहर में कुछ घंटे की धूप से मामूली राहत मिली लेकिन ठंडी हवाओं से गलन बनी रही। इसके बाद बादल छाए और फिर घना कोहरा छा गया।

जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम 18.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक 30 दिसंबर तक बरेली में घने से बहुत घने कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

इस दौरान अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों ने वाहन चालकों को सतर्क रहने और बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से बचाव की सलाह दी है।

संबंधित समाचार