बरेली: कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां तेज, वैक्सीन स्टोरेज के लिए आए चार रेफ्रिजेटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। देश में भले ही कोरोना वैक्सीन का अभी ट्रायल चल रहा है, लेकिन योगी सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए उसके स्टोरेज और कोल्ड चेन के निर्माण पर भी काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला …

अमृत विचार, बरेली। देश में भले ही कोरोना वैक्सीन का अभी ट्रायल चल रहा है, लेकिन योगी सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए उसके स्टोरेज और कोल्ड चेन के निर्माण पर भी काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी है। शासन से इस वैक्सीन के लिए रखरखाव के लिए चार रेफ्रिजरेटर भेज दिए हैं।

डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल की गुंबद वाली बिल्डिंग में वैक्सीन के रखरखाव के लिए कोविड वैक्सीनेशन रूम का काम भी तेजी से चल रहा है। इस रूम में चार रेफ्रिजरेटर शासन की ओर से आए है, वहीं, मांग के अनुसार रेफ्रिजरेटरों को भेजा जाएगा। रेफ्रिजरेटरों को डीआईओ कार्यालय में रखवा दिया है। वैक्सीनेशन रूम स्टोरेज में पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन रखने की तैयारी है। इसके अलावा वैक्सीन को संग्रहित करने के लिए 1600 उपकरण भी मंगवाए जाएंगे, जिसका ब्योरा तैयार हो गया है।

कोरोना की वैक्सीन को रखने के लिए विशेष तापमान की जरूरत होती है। इसके लिए अलग स्टोरेज कक्ष बनाए जाते हैं। डीप फ्रीजर और आइसलाइन रेफ्रिजरेटर में इसे रखा जाता है। प्रदेश में इसके मूल्यांकन के लिए सरकार ने यूनीसेफ से सहयोग लिया है। सबसे पहले वैक्सीन 50 साल से अधिक आयु के लोगों को लगाई जाएंगी, इसके बाद 40 से अधिक आयु के लोगों को लगेंगी। इसी तरह चार चरणों में लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।

संबंधित समाचार