UP: ननिहाल में रह रहे बच्चे की कार के नीचे दबकर मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैफनी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में रविवार की देर शाम अपनी ननिहाल में रह रहा पांच वर्षीय बच्चा खेलते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया जिससे नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों व गांव के लोगों में कोहराम मच गया, गांव में अफरा-तफरी मच गई,वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि छितौनी गांव निवासी शकील की पांच बेटियां हैं, जिनमें से वह दो बेटियों की शादी कर चुके हैं। शकील ने अपनी बड़ी बेटी खुशनुमा शादी रीठ गांव निवासी शाहनवाज से की है। शकील ने अपनी बड़ी बेटी खुशनुमा के 5 वर्षीय शाज़ेब पुत्र शानवाज को बचपन में गोद ले लिया था। तभी से शाज़ेब का पालन-पोषण नाना शकील के यहां ही हो रहा था। बताया गया कि रविवार शाम शाजेब घर के पास रास्ते में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। 

इसी दौरान अचानक आई तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उसे अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। कार के नीचे आ जाने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव वापस आ आ गए। मासूम का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया जबकि गांव में अफरा -तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत भी चल रही है।

संबंधित समाचार