Bareilly: अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का 27 फरवरी तक विस्तार
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर का अवधि विस्तार 1 जनवरी से 27 फरवरी तक किया है। ट्रेन टनकपुर एवं अछनेरा से 27 फरवरी तक सप्ताह में पांच दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलायी जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 05062 टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन टनकपुर से 04:10 बजे प्रस्थान कर खटीमा से 04:37 बजे, पीलीभीत से 05:08 बजे, भोजीपुरा से 05:42 बजे, इज्जतनगर से 06:03 बजे, बरेली सिटी से 06:22 बजे, बरेली जंक्शन से 06:37 बजे, बदायूं से 07:16 बजे, उझानी से 07:29 बजे, सोराे शूकर क्षेत्र से 08:00 बजे, कासगंज से 08:40 बजे, सिकन्दराबाद राव से 09:06 बजे, हाथरस सिटी से 09:55 बजे, मथुरा कैंट से 10:42 बजे और मथुरा जंक्शन से 11:00 बजे छूटकर अछनेरा 12:20 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05061 अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन अछनेरा से 15:30 बजे प्रस्थान कर मथुरा जंक्शन से 16:35 बजे, मथुरा कैंट से 16:47 बजे, हाथरस सिटी से 17:19 बजे, सिकन्दरा राव 17:44 बजे, कासगंज से 18:20 बजे, सोराें शूकर क्षेत्र से 18:38 बजे, उझानी से 19:20 बजे, बदायूं से 19:37 बजे, बरेली जंक्शन से 20:35 बजे, बरेली सिटी से 20:55 बजे, इज्जतनगर से 21:16 बजे, भोजीपुरा से 21:33 बजे, पीलीभीत से 22:23 बजे और खटीमा से 23:05 बजे छूटकर टनकपुर 23:45 बजे पहुंचेगी।
