सीतापुर में मृतक बीएलओ के घर पहुंचे अजय राय, निष्पक्ष जांच की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीतापुर में बीएलओ की आत्महत्या को दुखद बताते हुये घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अजय राय मंगलवार को मृतक के गांव पलिया रामपुर कला पहुंचे और बीएलओ के रूप में कार्यरत अनुदेशक उमेश गौतम के परिजनो काे सांत्वना दी।

उन्होने कहा कि एसआईआर में मानवीय दवाब के कारण बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार इस मुद्दे पर चुप है। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग करते हुये कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिये।

इस अवसर पर सांसद राकेश राठौर ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को एक सदस्य को नौकरी देने तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है, और उनकी हर संभव मदद करेगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस ममता वर्मा, सुनीता चौधरी ,डॉक्टर बृज बिहारी, रत्नम राठौर, राधेश्याम कनौजिया, हाफिज गाजी, पप्पू रस्तोगी ,राजेश पाल, सुनील रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार