बरेली: पेंशनरों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावे को हल करने की मांग उठाई
अमृत विचार, बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कोषाधिकारी अनवर अहमद ने पेंशनर्स दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। पेंशनरों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े लंबित मामलों के हल न होने की बात कही। पेंशनरों ने मांग रखी कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावे कार्यालाध्यक्षों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के …
अमृत विचार, बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कोषाधिकारी अनवर अहमद ने पेंशनर्स दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। पेंशनरों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े लंबित मामलों के हल न होने की बात कही।
पेंशनरों ने मांग रखी कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावे कार्यालाध्यक्षों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्तर से शीघ्र निस्तारण कराए जाएं। इस पर मुख्य कोषाधिकारी ने पेंशनरों को मांगों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। कुछ पेंशनरों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी, नलकूप खंड, सिंचाई विभाग के स्तर की कुछ समस्याएं बतायीं। कार्यालयाध्यक्षों ने उक्त समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की बात कही। कार्यक्रम में कोषाधिकारी यादवेंद्र पाठक ‘नीरज’ के अलावा पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि, समस्त कार्यालयाध्यक्ष, आहरण एवं वितरण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
