अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरे महापौर और नगर आयुक्त, लालबाग में चलाया अभियान
सड़क पर रिपेयर की जा रहीं दो गाड़ियाें का काटा चालान
लखनऊ, अमृत विचार : शहर से अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार को खुद सड़क पर उतरे। नगर निगम मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर लालबाग क्षेत्र में अधिकारियों और प्रवर्तन टीम के साथ अभियान चलाया। स्मार्ट सिटी कार्यालय से शुरू हुआ अभियान शुभम सिनेमा, कैसरबाग चौराहा, पुराना एलडीए कार्यालय रोड, नावेल्टी सिनेमा रोड सहित लालबाग क्षेत्र में चलाया गया। जिसमें सड़कों पर किए गए अतिक्रमण, अस्थायी दुकानों और सड़क पर खड़े वाहन उठाए गए। सड़क पर रिपेयर की जा रहीं दो गाड़ियों को नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया। वाहन स्वामियों के चालान काटे और जुर्माना वसूलने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा। सड़क पर फैली रिपेयरिंग सामग्री, औजार, टेबल, कुर्सी समेत अन्य सामान जब्त किया। महापौर ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में दोबारा सड़क पर वाहन रेपियरिंग या अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
23.png)
अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त गौरव कुमार ने किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जोनल अधिकारी जोन-1 ओपी सिंह, जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक सिंह, पार्षद सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।27.png)
गंदगी फैलाने पर 5 हजार का जुर्माना
अभियान के दौरान महापौर को कई जगह गंदगी मिली। जिस पर दुकानदारों से 5,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। एसएफआई और उनकी टीम को शर्मा चाय के सामने नालियों में गंदगी मिली। चाय पीने के बाद नाली में कप और प्लेट पड़ी मिलीं, जिस पर चेतावनी देने के साथ जुर्माना वसूला गया।
22.png)
कार एसेसरीज बाजार की अवैध पार्किंग नहीं दिखी
नगर निगम मुख्यालय के सामने ही सड़क किनारे चल रही कार एसेसरीज बाजार की अवैध पार्किंग किसी को नहीं दिखाई दी। एक तरफ अभियान चलता रहा वहीं दूसरी ओर खुलेआम सड़क वाहनों को खड़ा करके एसेसरीज लगाने का धंधा चलता रहा। भूमिगत पार्किंग के बगल में ही सड़क पर वाहनों को खड़ा करके कार एसेसरीज लगाने वालों पर नगर निगम का जोर नहीं चला।
