Bareilly : फिर 14 डिग्री का टार्चर, प्रदेश में हमीरपुर के बाद सबसे ठंडा रहा बरेली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले के लोग दिसंबर में कड़ाके की ठंड से बेहाल हो गए हैं और अंतिम दिन भी राहत नहीं मिलने वाली है। इसके अलावा नए साल में भी कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। एक दिन की मामूली राहत के बाद मंगलवार को भी लोगों को 14 डिग्री सेल्सियस का टार्चर झेलना पड़ा।

प्रदेश में हमीरपुर के बाद बरेली का सबसे ठंडा दिन रहा। दोनों जिलों का अधिकतम तापमान लगभग बराबर रहा। दिन में तेज हवाएं चलने से लोग ठंड से कांप गए। दिन में दोपहर 3:30 बजे के बाद सूरज के दर्शन तो हुए लेकिन धूप नहीं खिली, इसकी वजह से कोई राहत नहीं मिली। पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में बरेली से कम हमीरपुर का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जिले का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक ठंड और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 1 जनवरी से 5 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। दृश्यता बेहद कम रहने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता