गोमती सफाई अभियान के पूरे हुए एक साल, निकाला दो हजार टन कचरा
लखनऊ, अमृत विचार : गोमती टास्क फोर्स ने समर्पित सेवा का एक वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता का संदेश दिया। बुधवार को गोमती नदी तट की साफ-सफाई की और अपनी उपलब्धियां गिनाई। गोमती टास्क फोर्स के अधिकारी मेजर कंवरदीप सिंह नागी ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस अवधि में लखनऊ क्षेत्र में गोमती नदी के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं निगरानी के लिए निरंतर और समन्वित प्रयासों की साक्षी रही है।
प्रदूषण, अतिक्रमण तथा अनियंत्रित अपशिष्ट प्रवाह से उत्पन्न चुनौतियों का सामना किया। निरंतर अभियानों से 2 हजार टन से अधिक तैरता कचरा और जलकुंभी हटाई है। 60 दिवसीय रिवर योगा अभियान, 150 से अधिक जन-जागरूकता कार्यक्रम और पौधरोपण अभियान के माध्यम से 70 हजार से अधिक नागरिकों को नदी की स्वच्छता अभियान में जोड़ा गया है।
ये भी पढ़े :
यूपी में कैंसर का इलाज होगा आसान, हर जिले में मिलेगी नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा, संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश
