UP NEET PG Counselling : राउंड 3 काउंसिलिंग शेड्यूल जारी, ऐसे करें अप्लाई..जाने पूरी प्रक्रिया
लखनऊ, अमृत विचार : मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पीजी सीटों पर दाखिले के लिए 2 जनवरी से तीसरी काउंसिलिंग शुरू होंगी, इसमें 5 जनवरी तक पंजीकरण कराने के बाद, अगले दिन 6 जनवरी से अभ्यर्थियों को प्राथमिकताएं देनी होंगी।
साथ ही चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने निर्देश जारी किए हैं कि अब तक संपन्न हो चुकी नीट पीजी की दो कांउसिलिंग में सीट पाने वाले अभ्यर्थी, अगर सीट छोड़ना चाहते हैं तो वह 4 जनवरी तक छोड़ सकते हैं, ताकि उक्त सीटों को वर्तमान की तीसरी काउंसिलिंग में शामिल किया जा सके।
उक्त तिथि के बाद सीट छोड़ने वाले अभ्यर्थियों की धरोहर राशि वापस नहीं की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने बताया कि तीसरी काउंसिलिंग में 12 जनवरी को सीट आवंटन परिणाम घोषित किए जाएंगे, और 17 जनवरी तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। उन्होंने बताया कि इस काउंसिलिंग में एमडी, एमएस, डिप्लोमा व डीएनबी पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।
