उत्तराखंड : मुनि की रेती में व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा, रैन बसेरा में ठहरे बीमार व्यक्ति के इलाज के दिये निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने गुरुवार को मुनि की रेती क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्णानंद पार्किंग के बाहर लीक हो रही पानी की टंकी का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उसे शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके बाद जिलाधिकारी खण्डेलवाल ने मुनि की रेती में बने रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जानकारी मिली कि रैन बसेरा में एक बीमार व्यक्ति ठहरा हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने उप-जिलाधिकारी के माध्यम से तुरंत डॉक्टर की व्यवस्था कराकर उस व्यक्ति के समुचित उपचार के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में ठहरे जरूरतमंद लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए हीटर, कंबल, चादर, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही रैन बसेरा की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के भी निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति उपेक्षा या असुविधा का शिकार न हो और सभी को समय पर आवश्यक सहायता मिल सके। निरीक्षण के दौरान सीडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, ईओ मुनि की रेती अंकिता जोशी, तहसीलदार अयोध्या उनियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

योगी सरकार के इस कदम से प्रयागराज मंडल के 1.4 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ, बोले ब्रजेश पाठक- हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज हमारी प्राथमिकता
उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी, भर्ती-कोटा और चयन प्रक्रिया से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव 
शादियों में घटे पकवान, भंडारा स्थगित, भोग-प्रसाद पर संकट, रामनगरी तक पहुंची ईरान जंग की आग 
ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे रक्षामंत्री: कल आएंगे लखनऊ, ये रहा कार्यक्रम का शेडयूल
13 साल से कोमा में रहने वाले हरीश राणा को SC ने दी इच्छा मृत्यु की इजाजत, देश के इस पहले मामले की जानें दर्दनाक कहानी