मुरादाबाद: नगर निगम ने शहर को बेहतर अंक दिलाने का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2021 के सर्वे में बेहतर अंकों के साथ नगर निगम थ्री स्टार पाना चाहती है। उसने दावा किया है, एक स्टार कम नहीं। इस बार प्रदेश में पांचवा और देश में 25वें स्थान पर आने का भी दावा किया गया है। हालांकि इस साल के सर्वे में 117वीं रैंक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2021 के सर्वे में बेहतर अंकों के साथ नगर निगम थ्री स्टार पाना चाहती है। उसने दावा किया है, एक स्टार कम नहीं। इस बार प्रदेश में पांचवा और देश में 25वें स्थान पर आने का भी दावा किया गया है। हालांकि इस साल के सर्वे में 117वीं रैंक रही थी। पर निगम अधिकारियों का कहना है कि जो कमियां उस सर्वे में रह गईं थी, इस बार उसमें काफी कुछ सुधार कर लिया है। शहर में जो तैयारियां हैं, वह काफी हैं और इस मिशन में बेहतर रैंकिंग उन्हें दिला सकती हैं। इस मिशन के तहत एक गोष्ठी भी हुई, जिसमें लोगों की जागरूकता पर जोर दिया गया।

सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि ओडीएफ प्लस पर आवेदन किया है। ट्रीटमेंट प्लांट पर रुकी मशीनें चालू की जाएंगी। सड़क पर डिवाइडर के ऊपर गमले रखे जाएंगे। धर्मगुरुओं को मिशन से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही अधिवक्ता, संगठन, एनजीओ, महिला संगठन भी इस अभियान से जुड़ेंगी। जो व्यक्तिगत रूप से बेहतर कार्य करेगा, उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसमें वे संस्थान (अस्पताल, फैक्ट्री, दुकानें) भी शामिल होंगे, जहां एक दिन में सौ किलो कचरा उत्पादन हो रहा है।

इन्हें कचरे को खुद ही निस्तारित करना होगा। वे खाद भी बना सकते हैं। लोग जागरूक होकर कचरे को इधर उधर फेंकने से बचना चाहिए। डोर टू डोर अभियान के जरिए डस्टबिन और डलावघर मुक्त शहर बनाने की कोशिश होगी। पहले चरण में शहर के 15 से 25 फीसद लोगों के मोबाइल पर एप डाउनलोड करने का लक्ष्य भी है। गंभीर सिंह ने बताया कि रुके प्लांट चालू करने, सिटीजन चर्चा, जन की आवाज, प्रचार प्रसार, वॉल पेंटिंग, हरियाली, शौचालय स्वच्छता, ओडीएफ प्लस पर काम, कचरा निस्तारण बेहतर, जन जागरूकता कर उपलब्धि हासिल करने का प्रयास करेंगे। इनके जरिए जो अंक मिलेंगे, वे थ्री स्टार दिलाने में सहायक होंगे। देश में टॉप 25 व प्रदेश में टॉप फाइव में आने का अच्छा अवसर है। सहायक नगर आयुक्त द्वितीय दीप शिखा पांडे, प्रवर्तन दल सीओ एके गौतम, दिलशाद हसन, वेस्ट मैनेजमेंट कारपोरेशन के नासिर मौजूद थे।

आपके सात जवाब देंगे निगम को अंक
सवाल अंक
वर्ष 2020 में रैंक क्या थी 100
सफाई पर बताएं अनुभव 100
कामर्शियल, पब्लिक क्षेत्र सफाई पर राय 100
क्या अलग लेते हैं गीला व सूखा कचरा 100
सामुदायिक शौचालय की सफाई पर राय 100
गूगल पर सर्च करते हैं शौचालय 50
एप पर शिकायत कर सकते हैं, मालूम है 50

कब किस स्थान पर रहा अपना शहर
वर्ष प्रदेश देश
2017 & 321
2018 15 274
2018 22 195
2020 14 117

चौराहों पर स्पीकर से हो रहा प्रचार
पीलीकोठी चौराहा, गागन, टाउनहाल, प्रकाश नगर, मंडी चौक, हनूमान मूर्ती तिराहा, ईदगाह तिराहा, रामलीला मैदान लाइनपार, लालबाग काली मंदिर चौराहा, कोहिनूर तिराहा, दस सराय चौकी के पास, वाणिज्यकर चौराहा, हरथला चौराहा, डिप्टीगंज चौराहा, चक्कर की मिलक में शाहबुलाकी ज्यारत पर पर स्वच्छता को सचेत और जागरूक को स्पीकर लगाए गए हैं।

एप डाउनलोड कर खोल सकते हैं निगम की आंख
स्वच्छता एप को डाउनलोड कर आम मानस योगदान दे सकते हैं। आप इस एप में गंदगी की तस्वीर अपलोड कर वार्ड, मोहल्ला स्थान लिखकर सेंड कर सकते हैं। चौबीस घंटे में उस समस्या के निस्तारण का दावा किया जा रहा है। लिखित शिकायत और निगम को उसके काम पर अंक भी दे सकते हैं।

लीगेसी प्लांट चालू करने का दावा
सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान पर खाद बनाने की मशीन को चालू कर दिया गया है। ट्रीटमेंट प्लांट में खाद के काम में तेजी लाई जाएगी। कचरे के दूषित जल से जमीन की उर्वरकता को नुकसान न पहुंचे, उस को लेकर लीगेसी प्लांट भी इसी महीने चालू करने का दावा किया जा रहा है। इससे निगम के अंक भी बढ़ेंगे।

संबंधित समाचार