बाराबंकी : विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 1500 दिव्यांगों को बांटे कंबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। नगर पंचायत टिकैतनगर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष राम सिंह भुल्लन वर्मा के साथ 6 करोड़ 95 लाख की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में सेवा और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए 1500 दिव्यांगजन और वृद्धजन को कंबल वितरित किए गए। 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, पवन सिंह ‘रिंकू’, मंडल अध्यक्ष अभिषेक मौर्य, कमलाकांत द्विवेदी, हरीश द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, राम अक्षेयबर लोधी, देवनारायण रावत, राजकुमार वर्मा सहित सम्मानित सभासद और बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार