रामपुर : बाजपुर से आ रहे ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौत
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
टांडा, अमृत विचार। जानकारी के अनुसार इरशाद पुत्र बाबू निवासी ग्राम सेढू का मझरा गुरुवार रात्रि करीब 9 बजे सुल्तानपुर पट्टी जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड से घर वापस आ रहा था तभी टांडा से सटे गांव मोहनपुरा पर एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दूर जा गिरी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सुचित किया और आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचानामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक की शादी 14 माह पहले हुई थी वह रोजमर्रा बाइक से सुल्तानपुर पट्टी किसी फर्म पर काम करने जाता था और रोजाना आना जाना करता था गुरुवार को भी वह काम से वापसी कर रहा था तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तहरीर आने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
