वाराणसी : नाविकों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, तीन नामजद और साठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट इलाके में शुक्रवार को नाव लगाने और सवारी बैठाने को लेकर नाविकों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। मदरवा निवासी गौतम साहनी की तहरीर पर लंका थाने में बबलू साहनी, मनोज, कल्लू और साठ अज्ञात लोगों के खिलाफ भा.द.सं. की धारा 109(1), 110, 190, 199(2) तथा 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौतम साहनी ने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब पक्का घाट पर कल्लू साहनी, रामचंद्र साहनी, सोमनाथ साहनी और कुछ साथियों के साथ नाव लगाई गई थी। पर्यटक नाव पर बैठने जा रहे थे कि तभी रामनगर निवासी बबलू साहनी ने हम लोगों को धमकाते हुए कहा कि नाव तुरंत यहां से हटा लो। बात बढ़ते-बढ़ते 50 से 60 की संख्या में अज्ञात लोग कल्लू और मनोज के साथ पहुंच गए और लाठी-डंडों से हम लोगों पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर उचित कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।

संबंधित समाचार