ठंड में रोडवेज की 'आइसबॉक्स' बसें: खिड़की पकड़कर बैठें... कंबल लाना न भूलें, ठंड में कपकंपाने को मजबूर यात्री
लखनऊ, अमृत विचारः कड़ाके की ठंड में अनुबंधित रोडवेज बसों का हाल देखकर यात्री सहम जाते हैं। कैसरबाग बस स्टैंड से चलने वाली कई बसों में खिड़कियों के शीशे ढीले हैं, रबर ग्रिप गायब, सीटें जर्जर और कवर फटे हुए। नतीजा – बस चलते ही ठंडी हवाएं अंदर घुस रही हैं, यात्री कंबल ओढ़कर या शीशे हाथ से पकड़कर सफर करने को मजबूर हैं।
1.png)
-बस संख्या-यूपी 34 टी- 9745। लखनऊ से बिसवां जा रही थी। बस में खिड़कियों के शीशे में रबर ग्रिप और रिपिड नहीं लगे थे। नतीजा खिड़कियों के शीशे बार-बार खुल रहे थे। यात्री सफर के दौरान उन्हीं शीशों को बार-बार खींचकर उसमें कागज और गत्ते का टुकड़ा फंसाकर आ रही ठंडी हवाओं को रोकने की नाकाम कोशिश करते दिखे। सीटों की हालत भी खराब थी। ब्रेक लगते ही सीटें जो से हिल रही थीं।
1.png)
-एक और बस का हाल जानते हैं। कैसरबाग डिपो की ही एक अन्य बस। इसमें इंजन के बाहरी हिस्से में ऊपर से कपड़ा बांध रखा गया था। इससे नंबर प्लेट तक नहीं दिख रही थी। बस की खिड़कियों की हालत खराब थी। यात्री बताने लगे इस जर्जर बस में हवा दरवाजा बंद होने के बाद भी प्रवेश कर रही थी। लोग कंबल लपेटे बैठे थे। इस बस में सीट कवर फटे हुए थे और खिड़कियों के शीशे ढीले थे।
1.png)
यह दो अनुबंधित बसें बानगी के तौर पर हैं। कैसरबाग बस स्टैंड पर ऐसी कई अनुबंधित बसें देखने को मिली जिन्हें देखकर कहा जा सकता है अनुबंधित आपरेटरों को कोई ठोस चेतावनी विभागीय जिम्मेदारों द्वारा नहीं दी गई है। तभी तो बदहाल अनुबंधित सेवाओं की फ्लीट ठंड में संचालन किया जा रहा है। बिसवा, महमूदाबाद, सिधौली, मिश्रिख, सीतापुर और लखीमपुर रूट की ओर बदहाल बसों का संचालन किया जा रहा है।
2.png)
नियम कानून ठेंगे पर, सड़क से ही भरते हैं चालक सवारियां
नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए रोडवेज बसों के चालक कैसरबाग बस अड्डे के बाहर सड़क पर ही बसें खड़ी कर सवारियां भरते नजर आते हैं। इससे रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। यह समस्या कैसरबाग बस अड्डे के आगे और पीछे, दोनों ओर की सड़कों पर देखने को मिलती है, जिससे आम लोगों और अन्य वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं जिलाधिकारी कार्यालय मार्ग की ओर से भी बसों का आवागमन अभी रोका नहीं गया है। लगातार बसें इसी मार्ग से आवागमन करती दिखीं।
