अटल यूनिवर्सिटी के कुलपति पद का साक्षात्कार फिर टला, अभ्यर्थियों में खलबली और भ्रम की स्थिति

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुलपति पद के साक्षात्कार को फिर से टाल दिया गया है। तीसरी बार साक्षात्कार की तारीख घोषित की गई है। बार-बार तारीख बदलने से चयन प्रक्रिया की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

कुलपति और कैंसर सर्जन डॉ. संजीव मिश्र का कार्यकाल 26 सितंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। फिलहाल उन्हें कार्यवाहक कुलपति के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. मिश्र का ताल्लुक केजीएमयू सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग से है और उन्होंने करीब 13 वर्षों तक विभिन्न संस्थानों में अहम पद संभाले हैं, जिनमें 10 साल एम्स जोधपुर के निदेशक रहना शामिल है। कुलपति पद के लिए देशभर से 32 से ज्यादा डॉक्टरों ने आवेदन किया। स्क्रीनिंग के बाद 12 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। 26 नवंबर को साक्षात्कार की तारीख मुकर्रर हुई थी, लेकिन बिना कारण टाल दी गई। इसके बाद 9 जनवरी को साक्षात्कार के लिए आवेदकों को आमंत्रित किया गया, जिसमें 18 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। अब तीसरी बार साक्षात्कार की नई तारीख 13 जनवरी शाम चार बजे तय की गई है। इसमें 3 से 5 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा और अंतिम निर्णय के लिए राजभवन अंतिम मुहर लगाएगा।

संबंधित समाचार