समाधान दिवसः माता-पिता दोनों के नाम पानी का बिल... बेटा 20 साल से लगा रहा चक्कर, नहीं मिल रहा हल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकीनाथ हॉल में शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अहिल्याबाई मार्ग निवासी अजीत कुमार यादव ने बताया कि जलकल विभाग माता और पिता दोनों के नाम से पानी का बिल भेज रहा है। पिता रामधन की मृत्यु वर्ष 2004 में हुई थी। उनके नाम से किसी तरह का बकाया नहीं है। मकान और कनेक्शन का नामांतरण मा किरन कुमारी के नाम हो चुका है। इसके बाद से उनके नाम से गृककर, जलकर, बिजली बिल जमा जा रहा है। जलकल ने पिता के नाम से आईडी नहीं काटी गई और वर्ष 2004 से लगातार उनके नाम पर भी पानी का बिल भेज रहा है। पिता पर 23,751 रुपये बकाया दिखाकर नोटिस जारी कर दिया है। उसे सुधरवाने के लिए अजीत चक्कर लगा रहे हैं।

केस-1- गेस्ट हाउस को होटल मानकर लगाया 41 लाख गृहकर

समाधान दिवस में आए दिनेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने जानकीपुरम् में वर्ष 2024 में शादी व आयोजन के लिए 3 हजार स्क्वायर फीट में गेस्ट हाउस बनाया था। निर्माण के दौरान गलती से नाम होटल स्टार फीड हो गया। नगर निगम ने होटल मानकर पांच गुना गृहकर लगाकर 41 लाख रुपये का बकायेदार बना दिया। एसेसमेंट वर्ष 2020 से लगाया जबकि उस समय निर्माण नहीं हुआ था। मनमाना गृहकर वह गेस्ट हाउस बेचकर भी जमा नहीं कर पाएंगे।

केस-2- 47,112 से घटाकर 35,286 किया गृहकर

- कपूरथला निवासी संदीप कोहली ने बताया कि उनकी 600 स्क्वायर फीट की दुकान है। वार्षिक गृहकर 11,827 रुपये आता था। इस आधार पर वर्ष 2025-26 तक जमा कर दिया। जीआईएस सर्वे में कई गुना गृहकर बढ़ाकर वर्ष 2022 से जोड़ते हुए 47,112 रुपये का बकाया दिखा दिया। इसे जमा करने की नोटिस दी। महापौर के निर्देश पर संशोधन करके बिल 35,286 रुपये किया गया।

केस- 3 ठेकेदार ने कराया काम, 11 कर्मियों का दबा ली रकम

- सुपरवाइजर गौतम कुमार, चालक गोविंद, मिंदर, छोटू, सोनू आदि ने बताया की नगर निगम के तहत एक ठेकेदार ने जोन 8 और 5 अंतर्गत जी-20 रोड, हाईवे आदि में साफ-सफाई समेत अन्य कार्य करने के लिए ठेके पर ले रखा था। दो माह में पूरा काम करा लिया और किसी को भुगतान नहीं किया। विरोध करने पर मारपीट और अभद्रता की। कई बार शिकायत की लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही है।

केस-4 जोन-3 लिफ्ट खराब, कार्यालय में नहीं आता पानी

- ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा ने समाधान दिवस में नगर निगम जोन-3 कार्यालय की समस्या रखी। महापौर को ज्ञापन देकर बताया कि कार्यालय की लिफ्ट बंद होने से बुजुर्गों व दिव्यांगों को चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है। कार्यालय और शौचालयों में पानी तक की व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों के अलावा सरकारी काम से आने वाले लोग भी परेशान होते हैं।

जीआईएस सर्वे में बढ़ा वार्षिक गृहकर हुआ कम

- अनिल कुमार गोबिल, जानकीपुरम सेक्टर-एफ, 44,280 से 21,262 रुपये

- गजन्फर नवाब, हुसैनाबाद, 14,625 से 11,025 रुपये

- मोहम्मद हारून रिजवी, पीर बुखारा, 36 हजार से 21,600 रुपये

- राहुल सिंह रावत, वृंदावन सेक्टर-8, 24,206 से 17,496 रुपये

- मीरा गुप्ता, विकास नगर सेक्टर-6, 19,926 से 7,128 रुपये

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा