UP: मुख्तार अब्बास नकवी बोले...भाजपा के जीत की गिनती विपक्ष की हार का गणित बना
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को रामपुर सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के जीत की गिनती विपक्ष के हार का गणित बनता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चुनावी मशीनरी को किक मारकर चुनाव मैदान नहीं जीता जा सकता। कांग्रेस सहित कुछ राजनैतिक दलों का चुनाव मैदान में पराक्रम के बजाय चुनाव आयोग से पंगे की धूर्ततापूर्ण धुन के धुरंधरों की जनता द्वारा धाराप्रवाह धुलाई -धुनाई हो रही है। श्री नकवी ने कहा कि सत्तालोलुप सुल्तानों की संवैधानिक संस्थानों की सामन्ती लिन्चिंग की सनक- साज़िश उनका सियासी सूपड़ा साफ कर रही है। भाजपा के जीत की गिनती विपक्ष के हार का गणित बनता जा रहा है।
बांग्लादेश में जुल्म-जुर्म के जिहादी जानवरों के जंगल का जमींदोज होना मुल्क, मानवता और किसी भी मजहब को महफूज और मजबूत रखने के लिए जरूरी है। बांग्लादेश में चल रही अल्पसंख्यकों के साथ अराजकता और अपराध मानवीय मूल्यों के कत्लेआम की पराकाष्ठा है। कहा कि वयोवृद्ध पार्टी कांग्रेस आज ऐसी बेनामी सम्पति बन गई है जिसका अन्दर कोई मोल नहीं बाहर कोई भाव नहीं। नकवी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ दुराग्रह पूर्व दुष्प्रचार में लगे विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और भाजपा सुशासन और समावेशी सशक्तिकरण का वैश्विक ब्रांड बन गया है, उसे किसी जंतर-मंतर से छूमंतर नहीं किया जा सकता।
इन 11 सालों मे नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ तमाम तरह की राजनैतिक असहिष्णुता और अराजकता की अपराधिक साज़िश का सूपड़ा साफ कर भाजपा विजय का कीर्तिमान बना रही है और विपक्ष पराजय के कबाड़ख़ाने में कैद होती जा रहा है। नकवी ने एसआईआर और कथित वोट चोरी के नाम पर बकवास बहादुरों का बहुदलीय ब्रदरहुड झूठ के झुनझुने, झांसे से सच को झटका देने की झकमारी कर रहा है। ऐसे झकमारों के झुंड बिना जनाधार के झमेला करने में जुटा है। कांग्रेस को गठबंधन का गुरू मानने वाले भी उसकी सामन्ती सनक, सियासत से परेशान हैं, कांग्रेस विजय का गुरूमंत्र नही पराजय की गुरु घंटाल बन गई है।
नकवी ने कहा कि कांग्रेस निर्मित, निर्देशित 'वोट चोरी' का हॉरर हाइड्रोजन शो जनता के बीच टायं टायं फिस हो रहा है। हाइड्रोजन बम के फुके खोखे और हुड़दंगी झोखे के झुंड की प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का बंधक बनाने की साज़िशी सनक बिहार के चुनाव में धराशाई हुई है आगे पश्चिम बंगाल, असम और अन्य राज्यों में भी धूलधूसरित होगी। श्री नकवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश में जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों की चाक चौबंद तैयारी का आवाह्न किया, मोदी-योगी का शासन समावेशी सशक्तिकरण, समाज की सुरक्षा-सम्मान की गारंटी है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, शहर विधायक आकाश सक्सेना, , सुभाष भटनागर, महा सिंह राजपूत, प्रीतम कंबोज, जागेश्वर दयाल दीक्षित, हंसराज पप्पू, कपिल आर्य, अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सोनू लोधी, टेक चंद्र गंगवार, धर्मवीर मित्तल, पंकज लोधी, ओम प्रकाश सिंह, डॉ चंद्रपाल सिंह, सैयद मोहसिन नक़वी,दिलीप अरोड़ा, शिरीष गुप्ता, कृष्ण अवतार लोधी, रवि रोहेला, अवधेश शर्मा, संजय पाठक, विक्रम सिंह, प्रदीप गुप्ता, संजय चौधरी, सरदार लखविंदर सिंह, ओम प्रकाश लोधी, मिथिलेश सिंह, अंगद राजपूत, राजीव मांगलिक, सतनाम सिंह, विकास दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
