देवरिया में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

देवरियाः देवरिया जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे भलुअनी थाना क्षेत्र के परसिया अजमेर के पास हुई, जब लाला बड़िहा गांव निवासी अनिल (35), मुस्कान (15) और विशाल (16) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तभी देवरिया की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

भलुअनी थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार