लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति बने गोरखपुर के प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी, जल्द ही संभालेंगे कार्यभार
लखनऊ, अमृत विचार। प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए हैं। राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदीबेन पटेल ने तीन वर्षों के लिए उनकी नियुक्ति की है। कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम बोबड़े ने शनिवार को प्रोफेसर सैनी की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। प्रोफेसर जयप्रकाश सैनी, गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबंध रखते हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय में अभी मनुका खन्ना प्रभारी कुलपति के तौर पर जिम्मेदारी देख रही थीं। इसी बीच कुलपति चयन की प्रक्रिया भी चल रही थी, जो शनिवार को अधिकारिक आदेश जारी होने के साथ ही पूरी हो गई।
लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति बनाए जाने के बाद प्रोफेसर सैनी को बधाईयां मिलने लगी हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों से लेकर गोरखपुर यूनिवर्सिटी के शिक्षकों की ओर से बधाईयों का सिलसिला जारी है।
