बाराबंकी : मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 7 जनवरी को लगेगा चौथा विशाल भंडारा
बाराबंकी, अमृत विचार। मां वैष्णो देवी की पावन नगरी कटरा (जम्मू-कश्मीर) में चतुर्थी के अवसर पर आयोजित होने वाले चौथे विशाल भंडारे के लिए कस्बा देवा से श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार सुबह रवाना हो गया। भंडारे से संबंधित समस्त सामग्री डीसीएम वाहन के माध्यम से कटरा भेजी गई है। लगातार चौथे वर्ष आयोजित हो रहे इस भंडारे में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया जाएगा।
जत्थे में कस्बा देवा निवासी राजन शर्मा, रामजी शर्मा, धीरज शर्मा, कौशल शुक्ला, अमन कश्यप, विकास राजपूत, मुकेश राजपूत, अजय कश्यप सहित लगभग 40 लोग शामिल हैं। श्रद्धालुओं को रमाशंकर शुक्ला, इंद्र कुमार वर्मा, अनिल शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मां वैष्णो देवी के जयकारों के साथ शुभकामनाएं देकर रवाना किया। आयोजकों ने बताया कि यह विशाल भंडारा 7 जनवरी 2026 बुधवार को कटरा मेन मार्केट स्थित केशव भवन के निकट आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़े :
पसका मेला: संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, जिलाधिकारी ने भी किया आचमन
