Bareilly: परिवार से बिछड़ी चार साल की अमायरा...मिली तो अब पुलिस बटोर रही तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर पुलिस ने लापता हुई चार वर्षीय बच्ची को कोहाड़ापीर से एक घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जिस पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

प्रेमनगर थाना प्रभारी राजबली ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कोहड़ापीर के पास एक बच्ची रो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची से पूछताछ कर जानकारी ली, जिस पर उसने अपना नाम अमायरा बताया। पुलिस ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों से संपर्क कर बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में वह एक घंटे के अंदर परिजनों तक पहुंच गई। अमायरा अपने पिता मुकीम खां के साथ मथुरा से रिश्तेदारी में बानखाना आई हुई थी। घर से अकेले घूमते-घूमते वह कोहड़ापीर क्षेत्र तक पहुंच गई थी। बच्ची को सुरक्षित रूप से उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

संबंधित समाचार