लखनऊ मंडल के ब्लड बैंकों की सुधरेगी सेहत, नियमित लगेंगे रक्तदान शिविर, कमियां होंगी दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

डॉ. वीके शर्मा बनाए गए मंडल स्तरीय नोडल अधिकारी

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ मंडल के ब्लड बैंकों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ठोस पहल शुरू की है। मरीजों को समय पर और सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे और ब्लड बैंकों में मौजूद कमियों को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।

लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि मंडल स्तर पर ब्लड बैंकों के बेहतर संचालन और समन्वय के लिए राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय, साढ़ामऊ के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ. शर्मा का ब्लड बैंक प्रबंधन में लंबा अनुभव रहा है। वे इससे पहले लोहिया संस्थान में ब्लड बैंक प्रभारी रह चुके हैं और उससे पूर्व केजीएमयू स्थित स्टेट ब्लड बैंक में भी सेवाएं दे चुके हैं।

युवाओं को रक्तदान के लिए किया जाएगा प्रेरित

नोडल अधिकारी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि वर्तमान में युवाओं की रक्तदान में भागीदारी अपेक्षाकृत कम है, जबकि सुरक्षित रक्त आपूर्ति के लिए उनका योगदान बेहद जरूरी है। इस स्थिति को बदलने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में रक्तदान शिविरों को उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

 

संबंधित समाचार