Bareilly: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2.66 लाख ठगे, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक युवक को साइबर ठगों ने रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2.66 लाख रुपये का चूना लगा दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वाटिका, सनसिटी विस्तार निवासी भरत कुमार बिष्ट ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक लिंक आया। जिसे खोलने पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में उन्हें जोड़ लिया गया। जिसमें खुद को असिस्टेंट बताते हुए अनन्या वर्मा ने एक एप डाउनलोड कराया। उस ग्रुप के जरिए शेयर खरीदने और बेचने का काम किया जा रहा था।

 झांसा दिया गया कि रकम को दोगुना कर दिया जाता है। आरोप है कि उसकी बातों से प्रभावित होकर उसने कई बार में दो लाख 66 हजार रुपये लगा दिए, लेकिन उसके बाद उन्हें कुछ मिला नहीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

संबंधित समाचार