जौनपुर : सुजानगंज थाने में तैनात 112 सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सुजानगंज थाना पर नियुक्त 112 के आरक्षी की रविवार को रायबरेली जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के सुजानगंज थाने पर 112 में तैनात आरक्षी शिवनारायण (28) निवासी निहलखेड़ा थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली अवकाश पर गये थे, जहां पर थाना बछरावां जनपद रायबरेली में सड़क दुर्घटना में इनकी मृत्यु हो गई।
कुछ दिन पूर्व इनकी माता का कैंसर से मौत हो गई थी। पांच भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। शोक की घड़ी में थाना सुजानगंज पुलिस परिवार द्वारा 2 मिनट का मौन रखते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए संवेदना व्यक्त किए। थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय ने मृतक के घर पहुंच कर आर्थिक सहायता करते हुए संवेदना व्यक्त की।
