अयोध्या : दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब डिजिटल हुआ सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार : अयोध्या के दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों के लिए नई सुविधाओं की शुरुआत ने सफर को और अधिक सुगम, सुरक्षित तथा डिजिटल बना दिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच-27 रामसनेही घाट से गोरखपुर तक का हिस्सा और एनएच-330 ए जगदीशपुर से अयोध्या पर कई जन-उपयोगी पहल शुरू की हैं। इन पहलों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर जानकारी, सुरक्षित ड्राइविंग और डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना है। सफर के दौरान यात्रियों को अक्सर परियोजना की स्थिति, आपातकालीन संपर्क या अन्य सुविधाओं की जानकारी नहीं मिल पाती।

इस समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई ने हाईवे के किनारे वर्टिकल क्यूआर कोड साइनबोर्ड लगाने का निर्णय लिया। ये बोर्ड प्रमुख स्थानों जैसे टोल प्लाजा, विश्राम स्थल, ट्रक पार्किंग, वेजसाइड एमेनिटी, हाईवे के शुरू/समाप्ति बिंदु आदि पर लगाए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पीआईयू अयोध्या के परियोजना निदेशक अवनीत सिद्धार्थ ने बताया कि ये सभी पहलें, अयोध्या आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यात्रा को अधिक सुखद बना रही हैं।

स्कैन कीजिए और यह जानकारियां हासिल कीजिए

राष्ट्रीय राजमार्ग का नंबर और चेनेज,परियोजना की लंबाई, निर्माण एवं रखरखाव की अवधि हाईवे पेट्रोल, टोल मैनेजर, रेजिडेंट इंजीनियर तथा प्रोजेक्ट मैनेजर के संपर्क नंबर, आपातकालीन हेल्पलाइन 1033 आसपास की सुविधाएं जैसे अस्पताल, पेट्रोल पंप, टॉयलेट, पुलिस स्टेशन, रेस्तरां, वाहन रिपेयर शॉप, ईवी चार्जिंग स्टेशन आदि।

फास्ट टैग नहीं तो क्या हुआ, एलईडी तो है

टोल प्लाजा पर संग्रह को और अधिक पारदर्शी व सुविधाजनक बनाने के लिए एनएचएआई ने डायनेमिक क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया है। अब यदि किसी वाहन के पास वैध फास्ट टैग नहीं है तो भी वह टोल प्लाजा पर बिना परेशानी के गुजर सकता है। टोल बूथ पर लगे 18-इंच टीएफटी/एलईडी मॉनिटर पर डायनेमिक क्यूआर कोड प्रदर्शित होगा, जिसे स्कैन करके यूपीआई एप्स से भुगतान किया जा सकता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि फास्ट टैग से सामान्य शुल्क यूपीआई से 1.25 गुना शुल्क दे भुगतान कर सकते हैं। यह राहत खासकर उन लोगों को जो कभी-कभार हाईवे पर यात्रा करते हैं।

यह भी पढ़ें : US Strikes Venezuela : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डेल्सी रोड्रिग्ज बनीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

संबंधित समाचार