रायबरेली : पुलिस की पिटाई से युवक की बिगड़ी हालत, ग्रामीणाों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमावां/रायबरेली, अमृत विचार। मिल एरिया थाना क्षेत्र में किराना व्यवसाई की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए तीन लोगों में से एक की हालत बिगड़ गई। सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।

हालत बिगड़ता देख मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। साथ ही घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ गई।

शुक्रवार की रात स्थानीय अमावां चौराहे के पास व्यापारी नीरज गुप्ता की दुकान में चोरों ने लाखों की नगदी व कीमती सामान पार कर दिया था। सूचना पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूरे सरदार गांव के तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि चौकी पर पूछताछ के दौरान पुलिस की पिटाई से युवक रिंकू की हालत बिगड़ गई।

6

मामले की खबर पाकर रविवार को दोपहर में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए । और पुलिस के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों के विरोध की सूचना क्षेत्राधिकारी नगर तक पहुंची। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने घायल को उपचार के लिए भेजा और ग्रामीणों को समझा बुझाकर वापस लौटाया। 

पिटाई से नहीं पहले से घायल था युवक

मिल एरिया थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस की पिटाई से युवक नहीं घायल था। वह पहले से दुर्घटना में घायल था। पहले कोमा में भी रह चुका था। एम्स से इलाज चल रहा है, आरोप गलत है। चोरी की घटना की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार