अयोध्या : शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल, अयोध्या, अमृत विचार : रौनाही थाना अंतर्गत एक इलाके में स्थित निजी विद्यालय की शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी एक सहयोगी महिला ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित शिक्षिका का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार निवासी बड़ागांव पांच वर्ष से शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान मोबाइल पर खींची गयी अंतरंग फोटो को कैथानी निवासी एक महिला के सहयोग से सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये मांगा। बमुश्किल वह 50 हजार रुपये दे पाई।

नवंबर 2025 में उसका विवाह हो गया और वह अपने ससुराल चली गई। इसके बाद भी आरोपी फोन करके उससे पैसे मांग रहा है। मना करने पर फोटो व वीडियो पति को भेजने की धमकी दे रहा है। रौनाही थाना प्रभारी लाल चंद सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर योगेश व एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार उनका चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : US Strikes Venezuela : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डेल्सी रोड्रिग्ज बनीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

संबंधित समाचार