आज का राशिफल : 7 जनवरी 2025
मेष- आज कुछ कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं। आवश्यक सामानों की खरीदारी में धन खर्च कर होगा। आपकी आय बढ़ सकती है। जीवनसाथी की सहायता से आपको करियर में सफलता मिलेगी। बच्चों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
वृष- आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। अपनी प्रतिभा को पुनः विकसित करने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
मिथुन- आज टीमवर्क के माध्यम से गंभीर समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता का भाव बढ़ेगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। नए संबंधों का विकास हो सकता है। संतान के कार्यों पर नजर बनाकर रखें।
कर्क- आज परिवार में थोड़ी कलह होने की संभावना है। अजनबी व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें। हृदय रोगियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपको पैरों में चोट लग सकती है।
सिंह- आज भोग-विलास का आनंद उठाएंगे। धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। पुरानी डील के कारण आपको लाभ मिलने की संभावना है।
कन्या- आज आय के साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे। अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यापार में नए बदलाव करने से बचें। परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। वैवाहिक जीवन को लेकर समस्या हो सकती है।
तुला- आज सरकारी कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है। धर्म-कर्म को लेकर अंधविश्वासी न बनें। आप कुछ नया काम करने को लेकर प्रेरित होंगे। दूसरों के विवादों में समझौता न करायें। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में प्रेम भाव बढ़ेगा।
वृश्चिक- आज जॉब में मनोवान्छित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घरेलू खर्च को लेकर बजट का ध्यान रखें। प्रबुद्ध व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं।
धनु- आज व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिए। किसी भी कार्य को ठीक तरह से करने में मुश्किल होगी। कार्यक्षेत्र में अकस्मात परिवर्तन आ सकते हैं। दुष्टजन आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
मकर- आज उधार चुकाने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर दान करना चाहिये। मेहनत में कमी न करें। जल्दबाजी के कारण कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।
कुंभ- आज रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। व्यापार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
मीन- आज उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मन में हीन भावना पनप सकती है। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। घर के लिए खरीदारी कर सकते हैं। वृद्धजनों के साथ बहसबाजी करने से बचें।
