08 जनवरी 2026 : जाने अपना राशिफल
मेष- आज आप जीवनसाथी को मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके संबंध और भी घनिष्ट और मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने महत्वपूर्ण काम न छोड़ें। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसंद कर सकते हैं। शाम को पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।
वृष- आज अपशब्दों का बिल्कुल प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसंतुष्टि महसूस होगी। आप जिस काम को आसान मान रहे थे, वो आपको काफी परेशान कर सकता है।
मिथुन- आज सुख-सुविधाओं का भरपूर आनंद लेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कर्क- आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रहेगी। आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। शाम के समय अच्छे मूड में रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
सिंह- आज आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पुराने रुके हुए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। दांपत्य संबंधों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं। नए व्यापारिक अनुबंध कर सकते हैं।
कन्या- आज आपके ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिए टालना हितकर होगा। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।
तुला- आज फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है। आपके खर्चों में कमी आएगी। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे।
वृश्चिक- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी मित्रता बढ़ सकती है। रुचिपूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे। आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।
धनु- आज आपको सकारात्मक बने रहना चाहिए। धीमी गति से आपके कार्य बनते प्रतीत होंगे। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न बढ़ाएं। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे।
मकर- आज आप कोई नया कार्य आरंभ करने से बचें। किसी की गारंटी न लें वरना नुकसान हो सकता है। आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आएगी, इसीलिये बिना मांगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं।
कुंभ- आज तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आप कई लोगों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आपके प्रेम संबंध अत्यंत मधुर रहने वाले हैं। सामाजिक संपर्क में वृद्धि होगी। आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जाएंगे।
मीन- आज आपका दिन अत्यधिक व्यस्त रहेगा। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। एक साथ अनेक कार्य संभालने पड़ेंगे। पैतृक संपत्ति के मामलों के उलझने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा।
