कालिका मिश्रा बने अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

अयोध्या, अमृत विचार : अयोध्या बार एसोसिएशन के सभी पदों के लिए बुधवार रात 8:30 बजे तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर कालिका प्रसाद मिश्रा विजयी घोषित किए गए। सबसे महत्वपूर्ण महामंत्री पद पर शैलेंद्र जायसवाल ने कब्जा कर लिया। कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार दुबे ने जीत दर्ज की।

शांतिपूर्ण हुई मतगणना में कालिका प्रसाद मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सूर्यभान वर्मा को 314 वोटों से हराया। मिश्र को 1150 मत मिले जबकि वर्मा को 836 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवारों बब्बन प्रसाद चौबे को 106, वाईवी मिश्र को 121, जुगल किशोर मिश्रा को 44 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार उपाध्याय ने 721 मत पाकर जीत हासिल की। उनके अलावा अशोक कुमार सिंह उर्फ मुन्ना को 349, अंजनी कुमार त्रिपाठी को 87, धनुष जी को 555, राजेश कुमार पांडे को 141 और रणधीर यादव को 339 मत मिले। महामंत्री पद पर शैलेंद्र कुमार जायसवाल 763 वोट पाकर विजयी हुए। उन्होंने रनर रहे अजय श्रीवास्तव 521 को 242 मतों से पराजित किया। इसके अलावा अजय कुमार वर्मा 145, प्रदीप कुमार चौबे 396, श्री प्रकाश दुबे 18, योगेंद्र प्रसाद पांडे 97, राजेश कुमार यादव 210 व विनोद कुमार सिंह को 106 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार दुबे ने 904 मत पाकर रनर रहे जयप्रकाश पाल को 184 मतों से पराजित किया। जयप्रकाश पाल को 720, महेंद्र प्रताप तिवारी को 173 और राजेंद्र प्रसाद तिवारी को 378 मतों से संतोष करना पड़ा। संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर मनोज कुमार सिंह ने 1077 वोट पाकर विजय श्री हासिल की। रनर रहे प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्रा को 1049 वोटो से संतोष करना पड़ा। संयुक्त मंत्री द्वितीय पद पर पीयूष माया त्रिपाठी ने 893 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अखंड प्रताप यादव को 847 और अजय श्रीवास्तव को 478 मतों से संतोष करना पड़ा।

 कार्यकारिणी ए के लिए पंकज कुमार द्विवेदी 924 और दुर्गा प्रसाद सिंह 779 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि रामचंद्र यादव को 652 रामजी गुप्ता को 449 और हरिराम शुक्ला को 468 मतों से संतोष करना पड़ा। कार्यकारिणी बी के लिए अभय प्रताप सिंह 911 और बद्री प्रसाद यादव 900 विजय घोषित किए गए। जबकि कौशल कुमार को 548 और विजय नारायण तिवारी को 885 वोटों से संतोष करना पड़ा। कार्यकारिणी सी के लिए अमित कुमार वर्मा 688 और रूद्र प्रकाश मिश्रा 777 निर्वाचित घोषित किए गए। इनके अलावा अमित तिवारी 391, गोपाल त्रिपाठी 318, सलीम नायर 420, प्रदीप कुमार सिंह 263, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव 368 व प्रमोद कुमार तिवारी को 229 मतों से संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष पद पर 13, उपाध्यक्ष पद पर 20, महामंत्री पद पर 13, संयुक्त मंत्री प्रथम पर 47, संयुक्त मंत्री द्वितीय पर 55, कोषाध्यक्ष पद पर 93, कार्यकारिणी ए पर आठ, बी पर 28 और कार्यकारिणी सी पर 27 मत अवैध पाए गए। परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों में जश्न का माहौल रहा।

12 पदाधिकारियों के लिए 2,278 ने किया था मतदान

बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के 12 पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मंगलवार को 2,500 में से 2,278 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह कुल 91.12 फ़ीसदी रहा। कचहरी स्थित आचार्य नरेंद्र देव सभागार में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : कल से ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

संबंधित समाचार