वर्ड स्मिथ: हेलो शब्द की उत्पत्ति

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अक्सर इस्तेमाल होने वाला शब्द ‘हेलो’ सुनने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसका इतिहास काफी दिलचस्प है। कुछ भाषाविदों के अनुसार यह शब्द प्राचीन फ्रांसीसी शब्द Hola से निकला है, जिसका अर्थ होता है—‘कैसे हो’। माना जाता है कि 1066 ईस्वी में नॉर्मन आक्रमण के दौरान यह शब्द फ्रांस से इंग्लैंड पहुंचा। समय बीतने के साथ इसका उच्चारण और स्वरूप बदलता चला गया।

चौदहवीं सदी में अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जेफ्री चॉसर के दौर तक यह शब्द Hallow कहलाने लगा। इसके लगभग दो सौ वर्ष बाद, शेक्सपियर के समय में इसका रूप बदलकर Halloo हो गया। शिकारियों और नाविकों की बोलचाल में आते-आते इसके कई रूप प्रचलन में आए, जैसे—Hallloa, Hallooa, Hollo।

उन्नीसवीं सदी की शुरुआत तक यह शब्द अपने एक निश्चित रूप Hullo में स्थिर हो चुका था। इसके बाद टेलीफोन के आविष्कार ने इस शब्द को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बना दिया। शुरुआती दिनों में लोग फोन पर बात शुरू करते समय “Are you there?” कहा करते थे, क्योंकि उन्हें अपनी आवाज़ के पहुंचने पर संदेह रहता था। अमेरिकी आविष्कारक थॉमस एडिसन ने इस झिझक को खत्म किया और पहली कॉल पर सिर्फ एक शब्द कहा- Hello। तभी से यह शब्द बातचीत की शुरुआत का सार्वभौमिक माध्यम बन गया।

 

संबंधित समाचार