रामपुर : डॉ. तजीन फात्मा बोलीं सर्दी बुखार से पीड़ित हैं आज़म खान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

जेल से मिलकर लौटी तो बोली ठंड के मौसम में ज़मीन पर सोने से हुए बीमार।

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर जेल में बंद सपा नेता मोहम्मद आजम खान से मिलने उनकी पत्नी डॉ तज़ीन फातिमा गुरुवार को रामपुर जिला कारागार पहुंची। आजम खान से मुलाकात करने के बाद बाहर निकली डॉ. तज़ीन फातिमा ने मीडिया को बताया कि आजम खान ठंड से पीड़ित हैं, उनको बुखार और सर्दी लग गई है।

बड़े बेटे अदीब के साथ वो जिला कारागार पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें ए क्लास की सुविधा दी जानी चाहिए थी, लेकिन उनको बेड तक नहीं दिया गया है। जिसके चलते उन्हें जमीन पर सोना पड़ रहा है और ठंड में जमीन पर सोने से उनको बुखार और सर्दी हो रही है। डॉक्टर तंजीन फातिमा ने बताया कि आजम साहब से मुलाकात हुई है। उन्होंने बताया कि आजम साहब एडमिट तो नहीं है लेकिन तबीयत खराब है। काफी बुखार भी है खांसी भी है। तबीयत ठीक तो नहीं है बुखार है असल में जमीन पर लेट रहे हैं आजकल कितनी ठंड है जमीन से ठंड जाती है। बोलीं कि उन्हें सुविधाएं तो सुविधाए लेटने के लिए कोई बिस्तर, पलंग, तखत कुछ नहीं दिया गया है।

संबंधित समाचार