10 जनवरी 2026 :
मेष- आज अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर कुछ दबाव हो सकता है। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी।
वृष- आज किसी नए प्रोजेक्ट्स में भागीदारी करनी पड़ेगी। नई जॉब में समस्या आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आप नये प्रयोग कर सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखें।
मिथुन- आज सरकारी कार्यों में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। आपको अपने खर्चों को कम करना पड़ेगा। व्यापार में नवप्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में कुछ अशांति हो सकती है।
कर्क- आज सामाजिक संस्थाओं को आप अत्यधिक सहयोग दे सकते हैं। आप अत्यंत ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। आप लोगों को शुभ कार्यों के लिए प्रोत्साहित करेंगे। ऑफिस में सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे।
सिंह- आज कार्यक्षेत्र में कुछ अस्थिरता हो सकती है। आपको किसी के साथ भी अभद्रता नहीं करनी चाहिए। अपने से बड़ों की बात न टालें। माता-पिता की सलाह से नया काम शुरू करना आपके लिए शुभ होगा। सर्दी और कफ बढ़ने से समस्या हो सकती है।
कन्या- आज नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। आय की स्थिति बेहतर रहने वाली है। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपको उसका बेहतरीन परिणाम मिलेगा।
तुला- आज आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा नहीं है। मित्रों के साथ टकराव हो सकता है। ऑफिस के माहौल पर नजर बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में नई तकनीकों का प्रयोग उचित नहीं होगा। भावनाओं में बहकर अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक- आज परिजनों के साथ सार्थक समय बितायेंगे। उच्च अधिकारियों के माध्यम से आपको लाभ मिलेगा। सबके सामने आपकी प्रशंसा भी होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी में जॉब मिल सकती है। व्यवसाय में उच्च आर्थिक लाभ होगा।
धनु- आज अपनी कार्यशैली में संदेह न करें। आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जिसके लिए शायद आप तैयार न हों। नई संपत्ति खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत शुभ है। रुका हुआ काम अचानक बनने की सम्भावना बन रही है। व्यवसाय में आपकी गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
मकर- आज जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। यदि आप किसी जिम्मेदार पद पर हैं तो आपके पास आज दोहरी जिम्मेदारी रहेगी। आपको अपनी उत्तेजना पर नियंत्रण रखना चाहिए। डायबिटीज के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
कुंभ- आज धन संबंधी मामलों को लेकर सावधानी रखें। आप बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। पुरानी उलझनों में आप दोबारा उलझ सकते हैं। विवादों से आपको दूर रहना चाहिए। जल्दबाजी में आपको नौकरी बदलने का निर्णय नहीं करना चाहिए।
मीन- आज किसी उत्सव और मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बिगड़ी हुई बात या डील को आप समझदारी से संभाल लेंगे। किसी प्रोजेक्ट में आ रही आर्थिक बाधा दूर होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। अपना काम आपको स्वयं ही करना चाहिए।
