Moradabad: जलते अलाव में की थिनर डालने की गलती, आग भड़की तो झुलसा युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र अंतर्गत करूला इलाके में एक युवक आग से झुलस गया। झुलसे युवक के परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार की रात बढ़ी गलन में मोहल्ले में ही बने एक शादी हॉल के पास जल रही आग में हाथ ताप रहा था।तभी मोहल्ले के रहने वाले ही एक युवक ने जलती आग में ऊपर से थिनर की बोतल डाल दी जिसके बाद आग एक विस्फोट हुआ जिससे पीड़ित गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

करूला निवासी फुरकान को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में झुलसी हुई हालत में भर्ती कराया। जहां फुरकान ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ एक शादी के मंडप के पास आग सेंक रहा था। इसी दौरान उसके एक दोस्त ने जलती आग में थिनर की बोतल डाल दी। जिससे आग की लपटें अचानक तेज हो गईं। आग की चपेट में आने से फुरकान बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

परिजन आनन-फानन में फुरकान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर कटघर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जानकारी होने पर मौके पर गई थी और जिला अस्पताल भी युवक से बात की थी लेकिन पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल परिजन युवक का इलाज कराने मेरठ गए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म