UP: इकबाल महमूद बोले...भारत पसंद नहीं तो तोगड़िया चले जायें नेपाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने बुलडोजर एक्शन का समर्थन करने वाले प्रवीण तोगड़िया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर बुलडोजर इतना ही पसंद है तो उस पर बैठकर आते। देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है, लेकिन कुछ लोग उसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि आज तक उन्होंने क्या बनाया है? अगर दम है तो यह बताएं कि बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉलेज बनवाए, टेक्निकल कॉलेज दिए, गरीबों के लिए मकान बनवाए। सिर्फ तोड़ने से देश आगे नहीं बढ़ता, कुछ बनाकर भी दिखाना चाहिए। प्रवीण तोगड़िया को हिंदुस्तान पसंद नहीं है तो वे नेपाल चले जाएं।

 यहां इस तरह की सोच के लिए कोई जगह नहीं है। वे पाकिस्तान जाने की बात करते हैं, तो हम नेपाल जाने की बात कर रहे हैं। हम इसी धरती के थे, हैं और यहीं रहेंगे। विधायक ने कहा कि किसी भी धर्म की किताब में भेदभाव नहीं सिखाया गया। अगर अयोध्या बनानी है तो बनाइए, लेकिन हमें भी अपने धार्मिक स्थलों को संवारने का अधिकार मिलना चाहिए।

 

संबंधित समाचार