Bareilly: देवर रखता था भाभी पर गंदी नजर...शादी के एक माह बाद कर दिया रेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी को एक माह भी नहीं बीता कि देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला ने जब अपने पति से शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2025 को बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक एक युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि 1 जनवरी को वह अपने कमरे में ऊपर अकेली। पति काम से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इसी बीच उसका देवर जबरन कमरे में घुस आया। 

उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब पति आए तो उन्होने सास ससुर और पति से शिकायत की। आरोप है कि उसके बाद पति ने कहा कि अगर तुमने यह बात किसी को बताई तो वह आत्महत्या कर लेगा। पुलिस से शिकायत करने की बात पर उसके साथ मारपीट की गई। अब महिला की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार