Bareilly: पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर छात्रा से बनाए संबंध
बरेली, अमृत विचार। छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर एक युवक ने शारिरिक संबंध बनाए। उसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। छात्रा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा ने बारादरी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी जान पहचान 2024 में सरस्वती कॉलोनी निवासी सनी कुमार से हुई थी।
आरोप है कि उसके बाद दोनों में बातचीत के बाद प्रेम संबंध हो गए। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। लेकिन अब शादी के लिए कहने पर वह टालमटोल करता रहा। जिसके बाद छात्रा ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
