UP Police App : बाराबंकी में तीन दिन से धड़ाम यूपी कॉप एप की सेवाएं, लोगों में निराशा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। शनिवार से धड़ाम हुईं यूपी काप ऐप की सेवाएं तीसरे दिन तक पटरी पर नहीं आ सकी हैं। ऐप में आए दिन कोई न कोई खराबी आने से इसका इस्तेमाल करने वालों को निराशा हो रही है। जितना दावा ऐप को बेहतर बनाने का किया गया, उसके अनुसार यूपी काप ऐप लोगों के काम नहीं आ पा रहा। 

बताते चलें कि यूपी काप ऐप आनलाइन एफआईआर देखने के अलावा कई अन्य सेवाओं के लिए काफी कारगर है। यह रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के लिए तो काम का है ही साथ ही अधिवक्ताओं व वादकारियों के लिए दूर की कौड़ी है लेकिन ऐप के सर्वर में दिक्कतों के चलते इस समय ऐप खुल तो रहा पर एफआईआर डाउनलोड पर क्लिक करते ही समथिंग वेंट रांग, प्लीज ट्राइ अगेन लेटर लिखकर आ रहा। 

3

कई उपयोगकर्ताओं ने इस ऐप को रीइंस्टाल भी किया पर समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही। रोजाना इस ऐप का प्रयोग करने वालों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही। ऐसा पहली बार नहीं इससे पूर्व भी कई बार ऐप के साथ तकनीकी समस्याएं बाधा बनती रही हैं। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि समस्या संज्ञान मे आई है। सुधार की दिशा में बात की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स